सरकार की तरफ से मिला 248 करोड़ रूपए का प्रॉजेक्ट, शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, एक महीने में 46% उछला शेयर

गिरते बाजार में भी एक स्टॉक रॉकेट की तरह भाग रहा है, जिसके बारे में हम आज चर्चा करने वाले है।

Whatsapp Group
Telegram channel

दरअसल इस कंपनी को हाल ही में सरकार की तरफ से 248.39 करोड रुपए का आर्डर मिला है। जिसके चलते इस कंपनी के स्टॉक में तूफानी तेजी देखने को मिल रहे हैं।

सोमवार को इस स्टॉक में 20% का अपर सर्किट लगा है, जिसके साथ ही यह शेयर 313.55 रुपए के केवल पर पहूच गया है। बता दे की यह कंपनी के शेयर का 1 साल का उच्च स्तर है। वही कंपनी के 52 सप्ताह का लो प्राइस 116.25 रुपए है।

आइए हम स्टॉक का नाम, परफॉर्मेंस और कंपनी को मिले प्रोजेक्ट के बारे विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

नोट: आगे बढ़ने से पहले हम आपसे निवेदन करना चाहेंगे कि अगर आप हमारी वेबसाइट पर पहली बार आए हैं, शेयर बाजार से जुड़ी ताजा अपडेट अपने मोबाइल में पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। यहां पर हम बाजार के लेटेस्ट अपडेट की जानकारी लगातार प्रदान करने का हर संभव प्रयास करते रहते हैं।

सरकार की तरफ से मिला 248 करोड़ का ऑर्डर

कंपनी ने 22 अक्टूबर 2023 में शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसे हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के स्टेट वाटर एंड सैनिटेशन मिशन की तरफ 248.39 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को मिले इस प्रोजेक्ट को 2 साल में पूरा किया जाना है। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट में 5 साल का मेंटेनेंस रखना भी शामिल है।

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के चलते इस स्टॉक में आज तूफानी तेजी आई है। पिछले 1 महीने से यह स्टॉक ताबड़ तोड़ परफॉर्मेंस कर रहा है। आइए हम इसके परफॉर्मेंस पर एक नजर डाल लेते है।

6 महीने में 108% की तेजी

पिछले 6 महीने में जीस कंपनियों ने निवेशकों को पैसा डबल किया है, उसमें से यह मल्टीबैगर स्टॉक भी एक है।

पिछले एक महीने में यह शेयर करीब 46.86% उछला है। जबकि 6 महीने में इसने 108% तगड़ा रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस स्टॉक में निवेश किया होता तो आज उसका पैसा डबल हो जाता।

अगर हम पिछले 5 साल के परफॉर्मेंस की बात करें तो अक्टूबर 2018 से आज तक इसने 314.75% का रिटर्न दिया है।

आखिर क्या है स्टॉक का नाम

दोस्तों आप समझ गए होंगे कि हम किस स्टॉक के बारे में बात कर रहे हैं। जी हां हम Ceinsys Tech Ltdn के बारे में बात कर रहें हैं।

कंपनी के शेयर होल्डिंग पेटर्न के अनुसार Ceinsys Tech Ltdn का मार्केट कैप करीब 483.84 करोड़ रूपए है। बता दे की Ceinsys Tech Ltdn के प्रमोटर के पास 58.61% रखी है।

नोट : हमने यह जानकारी इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त की है इसीलिए किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने सलाहकारों की राय जरुर ले और कंपनी के टेक्निकल, फंडामेंटल, शेयर होल्डिंग पैटर्न के बारे में जरूर पता करें। बाजार की खबरों को पढ़कर या सुनकर जल्दबाजी में किसी भी तरह का निर्णय न लें। अन्यथा आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

यह अलगी बड़ी खबर भी पढ़े 👇

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *