स्मॉल कैप कंपनी में अचानक लगा 20% का अपर सर्किट, तूफानी तेजी के पीछे आई बड़ी खबर, जाने क्या है वजह

75 रुपए के भाव पर कारोबार करने वाले इस मल्टीबैगर स्टॉक में आज 20% का ऑफर सर्किट लगा है। सोमवार को यह स्टॉक 63.90 रुपए पर ओपन हुआ और दिन के कारोबारी क्षेत्र में यह 20% के अपर सर्किट के साथ 75.50 रुपए पर पहुंच गया।

Whatsapp Group
Telegram channel

बताना चाहेंगे कि स्टॉक में यह तेजी एक बड़ी खबर के चलते आई है। जिसके बारे में हम आगे चर्चा करने वाले है। दोस्तो हम Suven Life Sciences Ltd के बारे में बात कर रहे है। इस मल्टीबैगर घोड़े ने निवेशकों को तगड़ा पैसा बना कर दिया है।

आइए हम Suven Life Sciences Ltd के शेयर मे आई तेजी और परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नोट: आगे बढ़ने से पहले हम आपसे निवेदन करना चाहेंगे कि अगर आप हमारी वेबसाइट पर पहली बार आए हैं, शेयर बाजार से जुड़ी ताजा अपडेट अपने मोबाइल में पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। यहां पर हम बाजार के लेटेस्ट अपडेट की जानकारी लगातार प्रदान करने का हर संभव प्रयास करते रहते हैं।

कंपनी के स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट

Suven Life Sciences Ltd के शेयर में दिन के कारोबारी क्षेत्र मै 5 मिनट की कैंडल पर यह अपर सर्किट लगा है। 5 मिनट में यह स्टॉक 63 रुपए से उछलकर 75.50 रुपए पर पहुंच गया। अचानक आई इस तूफानी तेजी की बड़ी वजह SAMELISANT के फेज-2 स्टडी के पॉजिटिव आए नतीजे हैं।

दरअसल SAMELISANT एक नींद से पीड़ित रोगियों की दवा है। बताया जा रहा है कि 2024 के आखिर में US FDA में मंजूरी के लिए यह अर्जी देने वाले है। इस बड़ी खबर के आते ही Suven Life Sciences के शेयर में अचानक तेजी का माहौल बन गया और यह 20% के अपर सर्किट के साथ 75.50 रुपए जा पहचा।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

इस छोटी कंपनी ने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को ताबड़तोड़ पैसा बना कर दिया है। पिछले 5 साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 585 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दिया है।

पिछले 1 साल में Suven Life Sciences का शेयर 24 फीसदी उछला है। जबकि 6 महीने में इसने 30% की तेजी दिखाई है। सुवेन लाइफ साइन्सेस लिमिटेड ने 52 Week में 82.20 का हाई लगाया है। वहीं इसके 52 Week का Low 45 रुपए है।

बता दे कि आज से 10 साल पहले यह मल्टीबैगर स्टॉक सिर्फ ₹3 के भाव पर कारोबार कर रहा था। वही आज इसकी कीमत 75.50 रुपए पर पहुंच चुकी है। पिछले 10 साल में इसने इन्वेस्टर का पैसा 24 गुना तक बढ़ा दिया है।

क्या करती है कंपनी

सुवेन लाइफ साइंसेज ग्लोबल मेडिसिन और बायोटेक कंपनी औषधि की खोज और विकास सहायता सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। Suven Life Sciences का मार्केट कैप 1,028.58 करोड़ है। बता दें, कंपनी के प्रमोटर के पास 69.57% की हिस्सेदारी है। जो स्मॉल कैप कंपनी को मजबूत बनाती है।

नोट: दोस्तो यह जानकारी इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त की है अगर आप किसी तरह के निवेश की योजना बना रहे हैं तो इससे पहले अपने सलाहकारों की राय जरुर ले। बाजार की उठा पटक में खबरों को पढ़कर या सुनकर जल्दबाजी की भी तरह का निर्णय न लें। नहीं तो आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

यह अलगी बड़ी खबर भी पढ़े 👇

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *