हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेश का शेयर 10% की गिरावट के साथ 80.90 रुपए पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयर में पिछले 5 दिन में 12% की गिरावट आई है। इस गिरावट के पीछे एक बहुत बड़ी वजह है।
बता दें कि सरकार Housing And Urban Development Corp Ltd में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। जिसके चलते स्टॉक में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
नोट: आगे बढ़ने से पहले हम आपसे निवेदन करना चाहेंगे की शेयर मार्केट की लेटेस्ट ताजा अपडेट हर रोज पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन कर सकते है।
12 प्रतिशत तक टूटा शेयर
बुधवार को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के शेयर में बड़ी गिरावट दीखी है। आज यह स्टॉक 11% की गिरावट के साथ 80.80 रुपए पर पहुंच गया।
15 हज़ार रुपए लगा कर शुरू करें यह बिजनेस, लाखों में हो सकती है कमाई
बताया जा रहा है कि सरकार करीब 7 प्रतिशत यानी 14.01 करोड़ के शेयर बेचने जा रही है। यह पेशकश बुधवार को संस्थागत निवेशकों के लिये खुला है। हम आपको बता दे कि Hudco में प्रमोटर की हिस्सेदारी 81.81 प्रतिशत है।
जाने क्या है डिटेल
बात दे की निवेशक 19 अक्टूबर को कंपनी के शेयर खरीदने के लिए बोली लगा सकते हैं। सरकार को Housing And Urban Development Corp के शेयर 79 रुपए के भाव पर बेचने से 1000 करोड रुपए का फंड प्राप्त होगा।
तुहिन कांत पांडेय ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा है की ‘‘गैर-खुदरा निवेशकों के लिए Hudco में बिक्री पेशकश बुधवार को खुलेगी। जिसमे खुदरा निवेशक बोली लगा सकते हैं।”
कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस
Housing And Urban Development Corp का शेयर 5 दिन में 12% टूट चुका है। जबकि पिछले 1 महीने में इसने 11.63% तेजी दिखाई है।
Hudco के शेयर ने पिछले 6 महीने में 78.44% की काफी अच्छी तेजी दिखाई है। और पिछले 1 साल में यह 124.72% उछला है।
यानी पिछले 1 साल में इसने इन्वेस्टर के पैसे को डबल से भी ज्यादा कर दिया है। Hudco का मार्केट कैप 17,937 करोड रुपए है।
अगर हम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के शेयर के 52 सप्ताह के हाई एंड लो की बात करे तो कंपनी के 52 सप्ताह हाई 95.90 रुपए और इसके 52 सप्ताह लो 34.80 रुपए है।
Metric | Value |
---|---|
High / Low | ₹ 95.90 / ₹ 34.80 |
Mkt Cap. | ₹ 16,225 Cr. |
Stock PE (TTM) | 10.37 |
ROCE | 8.81% |
ROE | 11.38% |
Book Value | ₹ 77 |
Promoter holding | 81.81% |
Face Value | ₹ 10.00 |
Dividend Yield | 4.28% |
नोट : हमने यह जानकारी इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त की है इसीलिए किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने सलाहकारों की राय जरुर ले और कंपनी के टेक्निकल, फंडामेंटल, शेयर होल्डिंग पैटर्न के बारे में जरूर पता करें।
बाजार की खबरों को पढ़कर या सुनकर जल्दबाजी में किसी भी तरह का निर्णय न लें। अन्यथा आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मेरा नाम अर्जुन हैं और में पिछले दो सालों से ब्लागिंग कर रहा हूं अर्थात मुझे ब्लॉगिंग का नॉलेज हैं । Krikmoney मेरा ब्लॉग है जिसे मेने 2022 में शुरू किया था । में इस ब्लॉग पर share market, loan और नए नए IPO से रिलेटेड पोस्ट डालता हूं ।