150 वाले स्मॉल कैप स्टॉक में लगा 10% का अपर सर्किट, तूफानी तेजी के पीछे आई बड़ी खबर

कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में काम करने वाली छोटी कंपनी में बाजार खुलते ही 10% का अपर सर्किट लगा है। कंपनी में आई इस तूफानी तेजी की वजह एक बड़ी खबर है।

Whatsapp Group
Telegram channel

कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि उसे एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। जिसके चलते इस छोटी कंपनी के स्टॉक में जबरदस्त रैली देखने को मिली है। आइए हम कंपनी को मिले इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


लेकिन उससे पहले हम आपसे निवेदन करना चाहेंगे कि अगर आप हमारी वेबसाइट पर पहली बार आए हैं, शेयर बाजार से जुड़ी ताजा अपडेट अपने मोबाइल में पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। यहां पर हम बाजार के लेटेस्ट अपडेट की जानकारी लगातार प्रदान करने का हर संभव प्रयास करते रहते हैं।

शेयर में आई तूफानी तेजी

इन्वेस्टर को करोड़पति बनाने वाला यह स्टॉक गुरुवार को 138 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। लेकिन शुक्रवार को मार्केट खुलते ही इस छोटी कंपनी के स्टॉक में 10% का अपर सर्किट लगा है। इसी के साथ यह शेयर 151.70 रुपए पर पहुंच गया। कंपनी के शेयर ने जनवरी 2023 से अब तक 108% का बंपर रिटर्न दिया है। बताना चाहेंगे कंपनी ने 52 सप्ताह में 164.40 रुपए का हाई लगाया। वहीं इसके 52 सप्ताह का लो 66.41 रुपय हैं।

स्मॉल कैप कंपनी को मिला करोड़ों का ऑर्डर

रियल स्टेट में काम करने वाली इस कंपनी का स्टॉक एक समय में 1 रुपए वाला पेनी स्टॉक हुआ करता था। लेकिन आज इसकी कीमत 151.70 रूपए हो चुकी है।

कंपनी ने बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसे 1130 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रॉजेक्ट में रत्नागिरी में एनएच 66 के एक सेक्शन को अपग्रेड करना शामिल है। यह प्रोजेक्ट Arawali Kante Multi Pojects की तरफ से मिला है। दरअसल इस कंपनी के बारे हम सुबह एक आर्टिकल में बात कर चुके हैं। जी हा हम Hazoor Multi Projects Ltd के बारे में ही बात कर रहे हैं। आइए हम एक बार इसके फंडामेंटल पर नजर डालते हैं।

कंपनी का बिजनेस मॉडल

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की स्थापना 1992 में की गई थी। यह कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में कार्य करती है। कंपनी का मार्केट कैप 209 करोड रुपए हैं। कंपनी का शेयर होल्डिंग पेटर्न देखा जाए तो प्रमोटर के पास 25.93 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। विदेशी निवेशकों ने भी इस कंपनी में 5.29 फीसदी का निवेश कर रखा है। बताना चाहेंगे यह छोटी कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है

MetricValue
High / Low ₹ 164.40 / ₹66.41
Mkt Cap. ₹ 209 Cr.
Stock PE (TTM)3.24
ROCE 83.72%
ROE 85.89%
Book Value ₹ 95.40
Promoter holding 25.93%
Face Value ₹ 10
Debt to equity00
Dividend Yield 1.64%

दोस्तो हमारा काम आपको सही जानकारी उपलब्ध करवाना है। यह जानकारी इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त की है। हम आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो इससे पहले अपने सलाहकारों की राय जरुर ले। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले उसके टेक्निकल, फंडामेंटल और शेयर होल्डिंग पैटर्न के बारे में जरूर पता करें। बाजार की उठा पटक में खबरों को पढ़कर या सुनकर जल्दबाजी में किसी भी तरह का निर्णय न लें। नहीं तो आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

यह अलगी बड़ी खबर भी पढ़े 👇

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *