इस सोलर पावर कंपनी को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, शेयर पर रहेगी नजर, 1 महीने में 50% उछला

पावर सेक्टर में काम करने वाली इस कंपनी एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है जिसके चलते मंगलवार को इस शेयर मूवमेंट देखने को मिल सकता हैं। पिछले 1 महीने से यह स्टॉक रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा है।

Whatsapp Group
Telegram channel

जी हां हम KPI Green Energy मैं बात कर रहे हैं इस स्टॉक ने पिछले कुछ महीनो में जबरदस्त तेजी दिखाइ है। KPI Green Energy का नाम उन स्टॉक की लिस्ट में शामिल है जिसने 6 महीने में निवेशकों को पैसा डबल किया है।

आइए हम KPI Green Energy को मिले इस बड़े प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं। लेकिन उससे पहले हम आपसे निवेदन करना चाहेंगे कि अगर आप हमारी वेबसाइट पर पहली बार आए हैं, शेयर बाजार से जुड़ी ताजा अपडेट अपने मोबाइल में पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। यहां पर हम बाजार के लेटेस्ट अपडेट की जानकारी लगातार प्रदान करने का हर संभव प्रयास करते रहते हैं।

कंपनी को मिला बड़ा प्रोजेक्ट

बाजार बंद होने के बाद गुजरात आधारित सोलर एंड हायब्रिड पावर जेनरेशन कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसे 4.66 MW का नया सोलर प्रॉजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट को FY24-25 में पूरा किया जाना है। कंपनी ने बताया कि इस नए प्रोजेक्ट के साथ KPI Green Energy का टोटल सोलर पावर प्रोजेक्ट ऑर्डर 143+ MW का हो गया। बता दे Energy सेक्टर में काम करने वाली इस कंपनी का मार्केट कैप 4349 करोड़ रुपए है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

केपीआई ग्रीन एनर्जी का शेयर एक महीने से रॉकेट की तरह भाग रहा है। केवल 30 दिन में इस स्टॉक ने 50% का बंपर रिटर्न दिया है। जबकि पिछले 6 महीने में इसमें निवेशकों का पैसा डबल से ज्यादा कर दिया। इस दौरान यह शेयर 519 रुपए से उछल कर 1221 रुपय पर पहुंच गया।

जनवरी 2023 से अब तक ग्रीन एनर्जी के शेयर ने 170 प्रतिशत का ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। बताना चाहेंगे इसने 52 सप्ताह में 1,263.25 रुपए का हाई लगाया और 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 376 रहा है।

कंपनी का बिजनेस मॉडल

गुजरात में स्थित KPI Green Energy की शुरुआत 2008 में हुई थी। यह एक लीडिंग रिन्यूएबल पावर प्रोड्यूसर और प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी है। यह कंपनी इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर के तहत हायब्रिड पावर प्लांट को डेवलप, ऑपरेट और मेंटेन करने का काम करती है। शेयर होल्डिंग पेटर्न के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की होल्डिंग 53.83% है। आइए हम एक बार इसके फंडामेंटल पर नजर डालते हैं।

MetricValue
High / Low ₹1,263.25 / ₹376
Mkt Cap. ₹ 4349 Cr.
Stock PE (TTM)32.70
ROCE 25.53%
ROE 41.31%
Book Value ₹ 89.93
Promoter holding 54.83%
Face Value ₹ 10
Debt to equity2.58
Dividend Yield 0.24%

यह अलगी बड़ी खबर भी पढ़े 👇

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *