पावर सेक्टर की कंपनी को मिल रहे लगातार ऑर्डर, वीकेंड में फिर मिला बड़ा प्रोजेक्ट, जल्दी जाने क्या है डिटेल

सोलर एंड हायब्रिड पावर जेनरेशन कंपनी को वीकेंड में 4.40 MW का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस सोलर पावर कंपनी को इससे पहले भी कई आर्डर मिल चुके हैं। जिसके चलते कंपनी के स्टॉक ने जबरदस्त तेजी दिखाइ हैं। फिलहाल यह स्टॉक 1152 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। दोस्तों आप समझ गए होंगे हम किस स्टॉक के बारे में बात कर रहे हैं। अगर आप इसका नाम और परफॉर्मेंस के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे साथ अंत तक बन रहे। लेकिन उससे पहले हम आपसे निवेदन करना चाहेंगे कि अगर आप हमारी वेबसाइट पर पहली बार आए हैं, शेयर बाजार से जुड़ी ताजा अपडेट अपने मोबाइल में पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। यहां पर हम बाजार के लेटेस्ट अपडेट की जानकारी लगातार प्रदान करने का हर संभव प्रयास करते रहते हैं।

Whatsapp Group
Telegram channel

कंपनी को मिल रहे हैं लगातार ऑर्डर

सोलर पावर कंपनी ने बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसे हाल ही में 4.40 MW का सोलर पावर प्रोजेक्ट मिला है। इस सोलर पावर प्रोजेक्ट को FY24-25 में पूरा किया जाना है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी को मिले इस आर्डर के साथ टोटल ऑर्डर 148 मेगावाट पर पहुंच गया है।

कंपनी ने बताया कि उसे नवंबर के महीने में कई आर्डर मिले हैं। इससे पहले कंपनी को 4.66 MW का सोलर पावर प्लांट प्रोजेक्ट 24 नवंबर को मिला था। 2.70 मेगावाट का प्रोजेक्ट 7 नवंबर को मिला और उससे पहले 3 नवंबर को 5.70 मेगावाट का प्रोजेक्ट मिला था।

क्या हाल है शेयर के

फिलहाल यह स्टॉक 1152 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछ्ले 1 महीने में इसने 32% की तेजी दिखाई है। जबकि पिछले 6 महीने में इस सोलर एंड हायब्रिड पावर जेनरेशन कंपनी ने इन्वेस्टर का पैसा डबल दिया है। एस बीच शेयर ने 124% के दमदार रिटर्न है। अगर हम 1 साल के परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले 1 साल में यह स्टॉक करीब 155% के रिटर्न दे चुका है। बताना चाहेंगे इस पावर कंपनी ने 52 सप्ताह में ₹ 1,263.25 का हाई लगाया। वही इसके 52 सप्ताह का लो ₹ 376 है।

कंपनी के बारे में

जी हां दोस्तों हम KPI Green Energy Ltd के बारे में बात कर रहे हैं। इस कंपनी की स्थापना 2008 में की गई थी। कंपनी ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में काम करती हैं। इसका मार्केट कैप करीब 4163 करोड रुपए हैं। KPI Green Energy का शेयर होल्डिंग पेटर्न आकर्षक दिखाई दे रहा है। कंपनी में प्रमोटर की होल्डिंग करीब 53.83% है। सालाना आधार पर कंपनी की सेल्स ग्रोथ 122.59% है। जिसके चलते कंपनी की प्रॉफिट ग्रोथ 75.70 % बनी हुई है।

दोस्तो हमारा काम आपको सही जानकारी उपलब्ध करवाना है। यह जानकारी इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त की है। हम आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो इससे पहले अपने सलाहकारों की राय जरुर ले। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले उसके टेक्निकल, फंडामेंटल और शेयर होल्डिंग पैटर्न के बारे में जरूर पता करें। बाजार की उठा पटक में खबरों को पढ़कर या सुनकर जल्दबाजी में किसी भी तरह का निर्णय न लें। नहीं तो आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

यह अलगी बड़ी खबर भी पढ़े 👇

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *